हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ढाबे पर उधारी के पैसे मांगने गए किराना व्यापारी और उनके परिवार पर ढाबा संचालक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इसमें व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनाज मंडी निवासी जय अग्रवाल का किराना का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने किराना के बकाया पैसे लेने के लिए केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पाठक ढाबा पर गए थे। वहां मौजूद पंकज पाठक से जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पंकज पाठक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ता देख जय अग्रवाल ने फोन करके अपने पिता और भाई कृष्ण अग्रवाल को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तभी पंकज पाठक उसके 3-4 भाई व दोस्त और होटल के स्टाफ ने मिलकर इन तीनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में जय अग्रवाल के भाई कृष्ण अग्रवाल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर ढावा संचालक और उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
