हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव तोष में माफियाओं ने सफेदा (यूकेलिप्टस) के पेड़ों पर आरा चला दिया। ताज ट्रेपेजियम जोन के अंतर्गत आने वाले इस संवेदनशील क्षेत्र में अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख माफिया भाग गए। वन विभाग ने मौके से एक दर्जन के करीब कटे हुए पेड़ों को बरामद कर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार देर रात वन विभाग को सूचना मिली कि गांव तोष के पास पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। वन दरोगा चंद्र मोहन और वन रक्षक योगेंद्र यादव मय टीम के घटनास्थल पर पहुंचे। वन कर्मियों की आहट मिलते ही वहां अफरातफरी मच गई। पेड़ काट रहे माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए। वन रक्षक योगेंद्र यादव की तहरीर पर विभाग ने गांव तोष निवासी कोमल, तेजपाल, दिगंबर और नरेश को नामजद करते हुए वन अधिनियम व टीटीजेड नियमों के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विभाग ने पेड़ों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
