• Wed. Aug 5th, 2026

मथुरा में थार की टंकी फुल करा बिना पैसे दिए भागे कार सवार

ByVijay Singhal

Jun 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर प्लेट की थार सवार गाड़ी की टंकी फुल कराकर बिना पैसे दिए भाग गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, रविवार रात 10 बजे धनगर फिलिंग स्टेशन पर थार कार के सवार कुछ युवक पेट्रोल भरवाने के लिए गए और कर्मचारी से टंकी फुल करने के लिए कह दिया। इसके बाद कार चालक ने टंकी का ढक्कन खोल दिया और कार के शीशे चढ़ा लिए। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने कार की टंकी फुल कर दी। जैसी ही कर्मचारी ने टंकी का ढक्कन बंद किया तो वह वहां भाग निकले। कर्मी कुछ दूर तक कार के पीछे दौड़ा, लेकिन वह बहुत दूर पहुंच गए। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें पूरी वारदात रिकार्ड मिली। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की जानकारी सीओ सदर को दे दी है। सीओ सदर पीतम पाल का कहना कि सीसीटीवी के कैमरों के आधार पर शिनाख्त की जा रही है। जल्दी ही कार सवारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.