हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सौंख में प्रधान क्रिकेट क्लब घनिया के तत्वावधान में नशे के खिलाफ आंदोलन के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से क्रिकेट मैच की ओर अग्रसर करने का संकल्प लिया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। हरीसिंह, राजेंद्र भगत, चंदन सिंह ने टीम नगला जंगली व भवनपुरा के मध्य टॉस कराया। नगला जंगली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवरों में 145 रन बनाकर भवनपुरा की टीम को चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया। प्रियांशु ने 56 व रॉबर्ट ने 39 रन बनाए।
भवनपुरा के खिलाड़ियों में आकाश ने 41, राहुल ने 39 रन की पारी खेली और भगवान सिंह ने 2 छक्के व 2 चौके लगाकर मैच के संघर्ष को जीत की ओर बदल दिया। मैच में 148 रन बनाकर 3 रनों से भवनपुरा की टीम विजेता बनी। मैन ऑफ दा मैच आकाश रहे। निर्णायक की भूमिका रामवीर व भूपेंद्र सिंह ने निभाई। और कमेंट्री भोला सिंह ने की। इस मौके पर पवन, नरेंद्र सिंह, दिनेश, कारे सिंह, हरकेश, हरेंद्र सिंह, कान्हा, भूपेंद्र, देवेंद्र सिंह, महावीर, पप्पू सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
