हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की बिगड़ती बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने कार्ययोजना तैयार की है। करीब 3.46 करोड़ रुपये की लागत से जिले में नई 11 केवी विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुख्य अभियंता कार्यालय से टेंडर जारी किए गए हैं। जिले के कई इलाकों में वर्षों पुरानी विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। बढ़ती आबादी और बिजली की खपत के कारण मौजूदा लाइनें क्षमता से अधिक लोड झेल रही हैं। यही वजह है कि थोड़ी सी तकनीकी खराबी होने पर बड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। वहीं ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंकने और लाइन में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नई 11 केवी लाइन बिछने से बिजली की आपूर्ति अधिक सुरक्षित और स्थिर हो सकेगी। परियोजना में आधुनिक तकनीक की केबल और मजबूत विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे लाइन लॉस कम होगा और आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी। परियोजना पूरी होने के बाद शहरी और ग्रामीण दोनों में उपभोक्ताओं को वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य कराया जाना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
