हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर इतनी अधिक भीड़ है कि कई स्थानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ और उमस के कारण श्रद्धालु पसीने से तरबतर नजर आए। लंबे समय तक कतार में खड़े रहने और पर्याप्त हवा न मिलने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आईं। इसी बीच एक महिला श्रद्धालु भीड़ और गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथ आए परिजन ने ठंडा पानी पिलाया और चिकित्सकों को बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला सामान्य हुईं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
