हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विद्यापीठ चौराहा के समीप पूर्व विधायक स्व. स्वामी रामस्वरूप शर्मा के आवास के बाहर नगर निगम की सौंदर्यीकरण योजना के तहत लगाया गया लाइट का खंभा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक खंभा सड़क की ओर झुककर गिर गया। खंभे के गिरते ही उस पर लगे विद्युत और अन्य संचार संबंधी तार सड़क पर लटक गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वृंदावन के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग पर लगा भारी भरकम लोहे का खंभा गिरना सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शुक्ला का कहना है कि वृंदावन में करोड़ों रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन यदि इन कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होगा तो ऐसे हादसे भविष्य में और गंभीर रूप ले सकते हैं। उन्होंने नगर निगम से शहर में लगे सभी सौंदर्यीकरण खंभों का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
