• Wed. Aug 5th, 2026

बरसाना में बस की चेकिंग में नौ सवारियां मिलीं बगेर टिकट

ByVijay Singhal

May 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में बस की चेकिंग के दौरान नौ सवारियां बगैर टिकट मिलीं। इस पर बस कंडक्टर पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछले कई दिनों से बरसाना मार्ग पर परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को बिना टिकट ले जाने की शिकायत की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने स्टॉफ के कर्मचारियों को साथ लेकर चेकिंग की। गोवर्धन से बरसाना के बीच भगोसा गांव के निकट परिवहन निगम की बस रुकवाकर चेकिंग की गई। बस में कुल 72 यात्री सवार थे, जिसमें से 63 यात्रियों का टिकट काटा गया था बाकी 9 यात्री बिना टिकट के ही यात्रा कर रहे थे। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने परिचालक पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार परिचालक की शिकायत मिल रहीं थी। कई बार चेतावनी भी दी लेकिन यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शुक्रवार को मौके पर पकड़ा गया। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई। परिवहन निगम के नियमानुसार बस को गंतव्य के लिए निकलने से पहले ही शहर या शहर की सीमा में गाड़ी खड़ी करके शत प्रतिशत टिकट बनाए जाने चाहिए, जबकि यह बस शहर की सीमा से 31 किलोमीटर आगे जा चुकी थी।उधर परिचालक मोहन ने बताया कि ये सवारियां बरसाना जाने के लिए नींवगांव से बैठी थी। वह बस में लगातार टिकट बना रहा था। जिसका रिकार्ड टिकट ई मशीन में उपलब्ध है। कहीं समय का गैप नहीं है। इस पर काफी वाद विवाद भी हुआ, चेकिंग दस्ते में स्वयं एआरएम भी शामिल थे। वे चुपचाप गाड़ी में जाकर बैठ गए। उन्होंने भी उसकी नहीं सुनी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.