• Sat. May 30th, 2026

मथुरा के गांव महोली में फायरिंग करने वाले नौ गिरफ्तार, जेल भेजा

ByVijay Singhal

May 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा गांव महोली में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भंडारे को लेकर फायरिंग करने वाले पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे और लाठी-डंडे बरामद किए हैं, जबकि 31 आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 नामजद समेत 52 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। महोली के पार्षद पति राजवीर उर्फ गुड्डी और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बीते बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चले थे। हालांकि पुलिस ने तब भी दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। बृहस्पतिवार को चंद्रपाल पक्ष ने अधिकमास में परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया। इसी दौरान पार्षद पति पक्ष के लोग भी वहां फल वितरण करने पहुंच गए। यहीं से पुरानी रंजिश ने विवाद का रूप ले लिया। परिक्रमा मार्ग पर दोनों पक्षों के लोगों ने 30 मिनट तक फायरिंग की। घटना में चंद्रपाल पक्ष के रवि के पैर और संजू के सीने में गोली लगी है जबकि राजू और मलखान सिंह चोटिल हैं। वहीं पार्षद पक्ष के हरिओम के सिर और सावित्री के हाथ में गोली लगी। हरिओम की हालत गंभीर है। शुक्रवार को पुलिस ने पार्षद पति राजवीर उर्फ गुड्डी, दो बेटे पवन व मोहन, महेश, मनोज, केदार, लिल्लो, जबकि चंद्रपाल पक्ष के महेश और राजू को गिरफ्तार किया है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.