• Sat. Nov 28th, 2026

बांके बिहारी मंदिर के सुरक्षाकर्मी की पहचान के लिए बदला वर्दी का रंग

Byvijay.singhal1233

May 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में बदलाव किया गया है। मंदिर के हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय के बाद अब मंदिर के सुरक्षाकर्मी नए रंग और नए स्वरूप में दिखाई देंगे। अब तक सुरक्षाकर्मी काली पैंट और काली शर्ट पहनते थे, जिस पर निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम अंकित रहता था। नई व्यवस्था के तहत सुरक्षाकर्मी पीले रंग की शर्ट पहनेंगे, जिस पर स्पष्ट रूप से “बांके बिहारी मंदिर सुरक्षा कर्मी” लिखा होगा। इसके साथ ही काली पैंट यथावत रहेगी। मंदिर प्रशासन का मानना है कि नई वर्दी से सुरक्षाकर्मियों की पहचान श्रद्धालुओं के बीच और अधिक आसान हो जाएगी। बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सहायता या सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। मंदिर से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कमेटी की बैठक में सुरक्षाकर्मियों की वर्दी बदलने का निर्णय लिया गया था। इसके पीछे उद्देश्य मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पहचान योग्य बनाना है। नई वर्दी लागू होने के बाद सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में इसी वेशभूषा में ड्यूटी करते नजर आएंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.