• Thu. May 28th, 2026

मथुरा के महोली गांव में आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़, दो घायल

ByVijay Singhal

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले बवाल से गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अधिक मास परिक्रमा के दौरान चंद्रपाल पक्ष ने परिक्रमार्थियों के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया हुआ था। इसी दौरान गुड्डी प्रधान पार्षद के लोग भी वहां केला और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सीओ अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.