• Wed. May 27th, 2026

दुकाने हटें तो सुंदर लगेगा भांडीरवन, सेवायत ने उठाई मांग

ByVijay Singhal

May 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के राधाकृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन में बेतरतीब लगी दर्जनों दुकानों को हटाए जाने पर और अधिक सुंदर दिखने लगेगा।असल में भांडीरवन के गेट के बाहर व अंदर दर्जनों दुकान लगी हुई हैं, जिसे जहां जगह मिल जाए वहीं दुकान लगा लेता है, जिससे वाहनों के आवागमन में तो दिक्कत होती ही है, साथ ही श्रद्धालुओं को भी दर्शनों में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां इन दुकानों के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।भांडीरवट के सेवायत सोनू पंडित कहना है कि यहां से सभी दुकानों को हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा भांडीरवन में केंटीन संचालित कर वहां के स्वरूप से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है। सोनू पंडित ने बताया कि जिस स्थल पर केंटीन बनाई गई है, वह विवादित भी है, और तहसील प्रशासन द्वारा इसे बंद करने के भी मौखिक आदेश दिए गए हैं। भांडीरवन में रोजाना हजारों श्रद्धालु देशभर से आते हैं, ऐसे में भी यहां तमाम अव्यवस्थाएं हैं, जिनके सुधरने पर यहां के सौंदर्य में चार चांद लग सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.