• Wed. May 27th, 2026

राधाकुंड में मकान में हुआ धमाका, टिनशेड क्षतिग्रस्त, मकान में आईं दरारें

ByVijay Singhal

May 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव जुल्हैदी स्थित एक मकान में तेज आवाज के साथ हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए। मकान में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। छत पर लगी टिनशेड के टुकड़े हो गए। घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग रात में घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस द्वारा मकान में पोटाश या विस्फोटक पदार्थ होने की संभावना जताई जा रही है। नंदकिशोर के मकान में दीवार में लगे पत्थर पर पानी, बर्तन व अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। इसी स्थान पर  रात करीब दस बजे जोरदार धमाका हुआ। पत्थर पर रखा हुआ सामान टिनशेड को तोड़ते हुए पड़ोस के मकान में जा गिरा। सूचना पर थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी रजत दुबे मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। देररात पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया मकान में पोटाश या कोई विस्फोटक सामग्री रखी हो सकती है। जो गर्मी की वजह से तेज आवाज के साथ फट गई। पुलिस जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.