• Sun. May 24th, 2026

रिफाइनरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में मारपीट कर मारी युवक को गोली

ByVijay Singhal

May 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत गांव समसपुर के समीप जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर परिवार के लोगों में मारपीट कर फायरिंग हो गयी। इससे छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे गांव समसपुर, रिफाइनरी में गांव निवासी विष्णु और लक्ष्मण पक्ष में जमीनी बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गयी थी। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ ही जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान तमंचे से की फायरिंग से बांह में छर्रे लगने से विष्णु घायल हो गया। गांव में देर रात मारपीट फायरिंग के चलते लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ले घायल को उपचार को भेज मेडिकल कराया। इस मामले में पीड़ित विष्णु ने परिवार के ही लक्ष्मण, गुड्डा आदि के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि जमीन के बंटवारे को लेकर शनिवार सुबह लक्षमण से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर नाजजदों ने गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इससे उसकी बांह में छर्रे लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.