• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा जनपद में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से माल की आवाजाही बंद

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में पिछले तीन दिन से जारी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल का असर अब आपूर्ति व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण रोजाना दिल्ली से मथुरा आने वाली छोटी-बड़ी करीब 50 मालवाहक गाड़ियों का संचालन बंद है। इससे खाद्यान्न, सब्जियां, दवाइयां, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक और स्पेयर पार्ट्स के सामान की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के अनुसार हड़ताल से प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने से बाजार में सामान की आपूर्ति बाधित होने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। हड़ताल का असर चालक, लेबर, रिक्शा और लोरी चालकों सहित इससे जुड़े छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। वाहन खड़े होने से मालिकों पर किस्त और अन्य खर्चों का दबाव बढ़ गया है। माल की आवाजाही रुकने से बाजार की सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। धर्मवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष, मथुरा ट्रक एसोसिएशन ने कहा,दिल्ली से आने वाला जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। यदि हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो बाजार में संकट गहरा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.