• Fri. May 22nd, 2026

मथुरा में दरोगा ने मांगी एक लाख की रिश्वत

ByVijay Singhal

May 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मोहिनी नगर निवासी महिला ने एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उसके मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। कार्रवाई के नाम पर दरोगा एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया कि उन्होंने लोन लेकर एक मकान बनवाया था। उनके मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। उसने अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एक दरोगा ने उनसे मकान खाली कराने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। उसने देने से इन्कार कर दिया तो वह बात भी नहीं करते हैं। महिला का कहना है कि उसे अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों सहित कठोर कदम उठाएगी। एसएसपी श्लोक कुमार कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.