• Thu. May 21st, 2026

संत प्रेमानंद महाराज ने दिए दर्शन, भक्तों की खत्म हुई बेचैनी

ByVijay Singhal

May 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की भ्रांतियां फैल रही थीं। इसी बीच गुरुवार को वृंदावन में महाराज के दर्शन होने से भक्तों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे और महाराज ने भी भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दर्शन दिए। दरअसल, हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि आश्रम की ओर से लगातार बताया जा रहा है कि महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। भक्तों के बीच पहुंचकर दर्शन देने के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की। वृंदावन में महाराज के दर्शन के दौरान भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। हालांकि महाराज ने आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग में कुछ दूरी तक पदयात्रा की, वह हर रोज की तरह सौभरि वन नहीं गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.