• Thu. May 21st, 2026

मथुरा में फर्जी नंबर से भर रहे फर्राटा, असली मालिक भुगत रहे जुर्माना; AI कैमरे खोलेंगे पोल

ByVijay Singhal

May 21, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले शातिर चालक फर्जी तरीके से नंबर बदलकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसका खमियाजा वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। ऑनलाइन कैमरों से कट रहे चालान दूसरे लोगों के मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। मामले लगातार बढ़ने पर एसपी यातायात ने ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिस एआइ कैमरों की भी मदद लेगी। शहर की सड़कों पर बाइक, स्कूटी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर ट्रैफिक नियमों को चुनौती देने वाले चालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले कई शातिर चालक नंबर प्लेट में मामूली बदलाव कर पुलिस और ट्रैफिक कैमरों को गुमराह कर रहे हैं। इसका सीधा नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ रहा है, जिनके असली नंबर पर ई-चालान पहुंच रहे हैं। यातायात पुलिस शहर में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां वाहन मालिक एसपी यातायात कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं कि जिस स्थान और समय का चालान उनके मोबाइल पर आया है। उस समय उनकी बाइक वहां थी ही नहीं। जांच में सामने आया कि कुछ बाइक चालक नंबर प्लेट के एक या दो अंकों में छेड़छाड़ कर फर्जी नंबर बनाकर सड़कों पर घूम रहे हैं। ऑनलाइन कैमरे नंबर स्कैन कर चालान जनरेट करते हैं, लेकिन नंबर में बदलाव होने के कारण चालान असली वाहन मालिक के पास पहुंच जाता है।बएसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी ने इसको गंभीर मानते हुए ट्रैफिक पुलिस और संबंधित टीमों को ऐसे वाहनों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई युवक चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर टेप, पेंट या स्टिकर लगाकर अंक बदल देते हैं। कुछ लोग अंग्रेजी अक्षरों और अंकों को इस तरह मोड़ देते हैं कि कैमरे गलत नंबर पढ़ लेते हैं। एसपी यातायात ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास गलत चालान पहुंचे तो ट्रैफिक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सड़क पर संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहन दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे शातिर चालकों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस अब शहर के प्रमुख चौराहों और हाईवे पर लगे हाईटेक कैमरों की मदद से संदिग्ध नंबरों की निगरानी कर रही है। जिन नंबरों पर बार-बार शिकायतें मिल रही हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की फुटेज निकालकर नंबर प्लेट की जांच की जाएगी।7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.