• Thu. May 21st, 2026

प्रेमिका से शादी की मांग, तपती दोपहर में 160 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

ByVijay Singhal

May 21, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब 19 वर्षीय युवक प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर आकाशवाणी परिसर स्थित करीब 160 फीट ऊंचे एफएम टावर पर चढ़ गया।युवक करीब चार घंटे तक टावर पर बैठा रहा और वहीं से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात रखता रहा। गोविंद नगर निवासी प्रदीप सुबह सुबह करीब सवा 11 बजे अचानक टावर पर चढ़ गया। शुरुआत में लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन इंस्टाग्राम लाइव के जरिए मामला सामने आने पर स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के पिता हरि प्रकाश नीचे खड़े होकर बेटे से उतरने की गुहार लगाते रहे, जबकि उसकी मां बेटे को ऊंचाई पर देख बदहवास हो गईं। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाउडस्पीकर से युवक को समझाने का प्रयास किया। किसी अनहोनी से बचने के लिए नीचे जाल और गद्दे भी बिछाए गए। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच युवक लगातार टावर पर बैठा रहा। लोगों ने बताया कि प्रदीप के पिता सब्जी बेचते हैं और परिवार किराए के मकान में रहता है। करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती ग्वालियर की एक युवती से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवती के स्वजन शादी के खिलाफ बताए जा रहे है। करीब चार घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। जमीन पर आते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पानी पिलाकर संभाला और चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.