हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के आझई फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे तारकोल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान हाईवे पर वाहनों की पहिए थमे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रक से लपटें उठनी शुरू हुईं, वैसे ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक के केबिन में रखा जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले जीएलए यूनिवर्सिटी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि यूनिवर्सिटी की दमकल को पानी के लिए चार बार रिफिल करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद सरकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जैंत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मथुरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिसके बाद यातायात चालू हुआ। जीएलए यूनिवर्सिटी फायर ऑफिसर प्रमेंद्र और नरेश ने बताया कि गाड़ी को चार बार रिफिल करके आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
