• Wed. May 20th, 2026

सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत; अन्य दो घायल

ByVijay Singhal

May 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे हुई। दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान ललित पुत्र जगदीश निवासी चंदौली, छाता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल तेजपाल पुत्र बासुदेव निवासी नरी, छाता और विकास पुत्र महेंद्र निवासी गंगनपुर, एटा का गंभीर हालत में उपचार जारी है। थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.