हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार सुबह रैली निकालकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में नगरवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान लोगों और अक्रिमणकारियों को गुलाब देकर सफाई, अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया। अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर वासियों से सक्रिय भागीदारी निभाते हुए फीडबैक की अपील की है। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। एसडीएम/अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और बस स्टैंडों सहित सभी सरकारी व निजी संस्थानों में सफाई अभियान तेज किया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक को अहम बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। लेखाकार योगेंद्र शर्मा ने बताया कि रैली के दौरान अतिक्रमणकारियों को गुलाब देकर अतिक्रमण न करने का आह्वान किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
