हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरु नानक नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त जग प्रवेश से मुलाकात की। इस दौरान केआर डिग्री कॉलेज पुलिया के नीचे से गुजर रहे मुख्य नाले की तली झाड़ सफाई कराने की मांग की है। अध्यक्ष महेश चंद खंडेलवाल ने बताया कि पुलिया शहर के दो प्रमुख नालों का जंक्शन है, जहां बीएसए रोड से कैलाश नगर और केआर डिग्री कॉलेज मार्ग होकर आने वाला नाला भी गुरु नानक नगर कॉलोनी से बृज नगर एवं जंक्शन रोड होकर आने वाले नाले में मिलते हैं। जंक्शन रोड स्थित नाले को भैंस बहोरा नाले की शुरुआत तक स्लैब तोड़कर साफ कराया जाए। बताया कि बीते वर्ष भी कई बार नगर निगम को शिकायतें की गईं, लेकिन सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नगर आयुक्त ने 15 दिन की समयसीमा देने की बात कही है। एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा गुरु नानक नगर कॉलोनी के परिक्रमा मार्ग पर नाले की ऊंचाई लगभग डेढ़ फीट बढ़ाने एवं सीसी सड़क निर्माण की प्रस्तावित योजना पर भी आपत्ति जताई है। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, जयकेशव मिश्रा तथा हरपाल सिंह भाटिया आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
