• Tue. May 19th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दो शव बरामद, मंगला एक्सप्रेस से गिरा युवक

ByVijay Singhal

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से 2 लोगों के शव बरामद किए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर लगभग 60 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला है। इसके लगभग आधा घंटे बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगभग 38 वर्ष के युवक का शव मिला। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं दूरी ओर आगरा रेल खंड पर मथुरा स्टेशन निकलते ही आउटर पर 12617 मंगला एक्सप्रेस से गिरकर सिर में चोट लगने के कारण यात्री घायल हो गया। आरपीएफ की टीम ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल यात्री राजू चौधरी नेपाल के कंचनपुर के रहने वाले हैं। वह रत्नागिरी से मथुरा आ रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.