• Mon. May 18th, 2026

प्रभु का नाम सभी अमंगलों का शमन करने वाला

ByVijay Singhal

May 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीरामनाम मंदिर के संस्थापक बिहारीदास भक्तमाली ने कहा कि प्रभु का नाम सभी अमंगलों को शमन करने वाला और सर्वत्र विजयी बनाने वाला है। यह विचार उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित शरणागत आश्रम में स्थित श्रीराम नाम मंदिर के पाटोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। यहां संत, महंतों ने नौ सौ करोड़ श्रीराम नाम से अलंकृत आश्रम की परिक्रमा कर श्रीराम नाम की पोथियों को वंदन किया। मंदिर में हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तमाल कथा का पाठ किया गया। शनिवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें साधु-संतों ने अपने सिर पर श्रीरामनाम की पोथियों को रखकर मंदिर की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा अटल्ला चुंगी स्थित बालाजी आश्रम से हनुमानजी और उनके पांचों भाईयों के पूजन के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा गोरेदाऊजी मंदिर, नींबकरौरी मंदिर होती हुई शरणागत आश्रम पर संपन्न हुई। पीपा पीठधीश्वर संत बलराम दास ने कहा कि जहां राम नाम का धन हो, वहां संपूर्ण सिद्धियां और निधियां हो जाती हैं। इस अवसर पर अयोध्यादास, रामदास, सीताराम दास, आध्यात्मिक गुरु अनुराग कृष्ण पाठक, मनोज मोहन शास्त्री, दासबिहारी, गोवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.