• Sun. May 17th, 2026

धौलपुर से लाया गया 17 खराब पेड़ा कराया नष्ट

ByVijay Singhal

May 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धौलपुर से वृंदावन में खपाने के लिए लाए गए करीब 17 कुंतल पेड़े को नष्ट कराया। इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने चेकिंग की। इसी दौरान सूचना मिली कि बाहर से वृंदावन एवं अन्य स्थानों पर पेड़ा लाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की गई। पता चला कि पुरूषोत्तम मास के महीने में धौलपुर से वृन्दावन में खपाने हेतु विष्णु पुत्र अमरचंद एवं दिनेश गर्ग द्वारा बुलेरो पिकअप द्वारा पेड़ा मंगाया, जिसमें 43 बोरों में लगभग 17 कुंतल है। दूषित पेड़ा अस्वस्थकर परिस्थितियों दशाओं में प्लास्टिक के बैग में भंडारित था। गाड़ी के साथ आए देवेन्द्र पुत्र पीतम निवासी धौलपुर द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा त्यागी इण्डस्ट्रीज धौलपुर से बड़े पैमाने पर बना बनाया पेड़ा मथुरा लाया जाता है। मथुरा में अमरचंद निवासी छटीकरा द्वारा वृन्दावन क्षेत्र में श्री बांके बिहारी मंदिर के आस-पास मिठाईयों की दुकान पर पेड़ा की आपूर्ति की जाती है। खाद्य सचल दल के सदस्य जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दो नमूने, राम नरेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दो नमूने, मोहर सिंह कुशवाह द्वारा दो नमूने, भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना, दलवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना तथा धर्मेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना लिया गया। वृन्दावन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि कुल नौ नमूने जांच हेतु लिए गए। खाद्य कारोबारकर्ताओं की लिखित सहमति के खराब पेड़े को जेसीबी के माध्यम से नष्ट करा दिया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख 58 हजार रुपये है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.