हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिक मास के साथ ही आज से ब्रज 84-कोस की परिक्रमा शुरू हो गई है। राधे-राधे जयकारों से के साथ शनिवार रात से ही श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। इधर, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने परिक्रमा मार्ग तथा प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाएं परखीं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग को छह जोन व 17 सेक्टरों में बांटा है। ब्रजमंडल की ऐतिहासिक 84 कोस परिक्रमा भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी की लीला स्थली की एक संपूर्ण गोलाकार यात्रा है। यह केवल मथुरा जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार राजस्थान (भरतपुर) और हरियाणा (पलवल/होडल) के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों तक है। यह यात्रा लगभग 252 से 268 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 12 मुख्य वन, 24 उपवन, 20 से अधिक प्रमुख कुंड और लगभग 1300 गांव आते हैं। यह परिक्रमा विश्राम घाट से यमुना पूजन के बाद शुरू होती है। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन होते हैं। इसके बाद यात्रा मधुवन, तालवन और कुमुदवन की ओर बढ़ती है। इसके बाद गोवर्धन, राजस्थान में डीग और काम्यवन, बरसाना, नंदगांव, कोसीकलां, शेरगढ़, चीरघाट, भांडीरवन, बेलवन समेत विभिन्न स्थान वृंदावन, गोकुल होते हुए विश्राम घाट पर ही परिक्रमा संपन्न होती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
