हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शादी के छह साल बाद तक पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने और अब तलाक लिए बगैर दूसरे व्यक्ति से शादी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है। थाना सुरीर क्षेत्र के युवक ने आरोप लगाया कि उनकी शादी 20 जून 2020 में हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी पत्नी फरवरी 2026 तक उनके साथ रही थी, लेकिन पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए। वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालती रहती थी। धमकी देती थी कि अगर जबरदस्ती की तो झूठे केस में फंसा देगी या जान से मरवा देगी। कहती थी कि जैसी रह रही हूं, शांति से रहने दो। इसी वजह से उनकी पत्नी के कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। बह यह सोचकर चुप रहे कि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। उनकी पत्नी का मन किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहता था। इस संबंध में तीन माह पहले शिकायत की थी, पुलिस ने 25 फरवरी को दोनों पक्षकारों को बुलाया था। इसमें पता चला कि उनकी पत्नी ने अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ शादी कर ली है। उन्होंने कहा कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी कैसे कर सकती है तो पत्नी और उसके घरवालों ने धमकी दी कि अगर इस मामले में कहीं कोई शिकायत अथवा रिपोर्ट की तो वह उन्हें परिवार समेत झूठे केस में फंसा देंगे। पीड़ित युवक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है।
