• Sat. May 16th, 2026

जयकुंड के घाटों की कराई सफाई, चमका परिसर

ByVijay Singhal

May 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थल पर्यटन ग्राम जैंत स्थित जयकुंड की बदहाली को लेकर हिन्दुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। ग्राम पंचायत जैंत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर जयकुंड के घाटों और परिसर की युद्ध स्तर पर सफाई कराई, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और आचमन में राहत मिली है। पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य रामकुमार सिंह कुशवाह एवं ग्रामीणों के माध्यम से प्रकाशित खबर में कालिया मर्दन सिद्धपीठ और जयकुंड में फैली गंदगी की समस्या उठाई गई थी। खबर के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने सफाई अभियान चलवाया। उन्होंने बताया कि संसाधनों और सीमित सफाई कर्मियों के बावजूद आस्था के इस केंद्र की प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई गई। एडीओ पंचायत लतेश शर्मा ने बताया कि जयकुंड फिलहाल ‘द ब्रज फाउंडेशन’ के अंतर्गत संचालित है और अभी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी संस्था की है। परिक्रमा मार्ग के पेचवर्क और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं के लिए संस्था से पत्राचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत समय-समय पर वृक्षारोपण, हैंडपंप और प्लास्टिक सफाई जैसी व्यवस्थाएं भी कराती रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.