हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में गेहूं खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। पीसीएफ और पीसीयू केंद्रों पर किसानों से लगातार खरीद की जा रही है। जिले में पीसीएफ के 60 और पीसीयू के 12 केंद्र हैं। मथुरा में पीसीएफ की खरीद प्रदेश में 6वें स्थान पर है। पीसीएफ के 60 क्रय केंद्रों पर अब तक 11,125.04 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं पीसीयू के 12 केंद्रों पर 4,736.92 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। पीसीएफ ने 2,563 किसानों जबकि पीसीयू ने 995 किसानों से खरीद की है। किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकांश किसानों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है।
विभाग के अनुसार इस बार पीसीएफ द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 41.2 प्रतिशत और पीसीयू द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 47.3 प्रतिशत खरीद की गई है। वहीं सभी केंद्रों पर 43.24 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। इन खरीद केंद्रों के लिए बारदाना भी क्रय एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि मथुरा में पीसीएफ की खरीद प्रदेश में 6वें स्थान पर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
