• Fri. May 15th, 2026

व्रन्दावन में आपदाओं से निपटने के लिए एसडीआरएफ की प्लाटून तैनात

ByVijay Singhal

May 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में केसीघाट पर हुए मोटरबोट हादसे के बाद अब आपदाओं से निपटने में देरी नहीं होगी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक प्लाटून को स्थायी रूप से जिले में तैनात कर दिया है। इस प्लाटून में 35 जवान शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाएंगे। पहले आपदा के समय एसडीआरएफ की टीम को लखनऊ से बुलाना पड़ता था, जिससे प्रतिक्रिया में समय लगता था। केसीघाट पर हुई घटना ने स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की कमियों को उजागर किया था। बचाव कार्यों के लिए लखनऊ, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों से राहत प्रबंधन टीमों को बुलाया गया था। ऐसे में यहां तक पहुंचने में टीमों को काफी समय लगा। इससे स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एसडीआरएफ के ये जवान बाढ़, डूबने, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में राहत और बचाव कार्य करेंगे। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपट सकें। इस कदम से स्थानीय प्रशासन को भी बड़ी राहत मिलेगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में एसडीआरएफ की एक प्लाटून तैनात की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.