हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में सोमवार रात को अगल-अलग समय व स्थानों पर दो युवतियों ने यमुना में छलांग लगा दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बचा ली गई। एक युवक यमुना में कूद गया। गोताखोरों ने चार घंटे बाद उसके शव को निकाला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र के डेगरा निवासी हुशियार सिंह व उनके भाई नकुल ने सोमवार को बेटी खुशी (18) को पीट दिया था। इसी से आहत होकर खुशी ने सोमरात रात को तिवारी पुरम के निकट यमुना में छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह परिजन की नींद खुली तो खुशी लापता थी। पुलिस को सूचना देने के साथ उसकी यमुना में तलाश की गई। पांच घंटे बाद गोताखोरों ने यमुना से उसका शव बरामद किया। वहीं बिहार के रोहताश निवासी रुक्मिणी अपने मामा के लड़के के साथ प्रेम मंदिर देखने वृंदावन आईं थीं। सोमवार रात को दोनों यमुनाजी की पूजा करने गए थे। इसी दौरान रुक्मिणी ने यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि उसका आरोप है मामा के लड़के ने उसे धक्का मार दिया था। आसपास मौजूद गोताखोरों ने बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि एक युवती व युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की शिनाख्त की जा रही है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
