हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में 10 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी साधु वेशधारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक श्रद्धालु परिवार वृंदावन दर्शन के लिए आया था। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि जब वह परिक्रमा करने के दौरान विधवा मैत्री घर के पास एक कुटिया में मौजूद आरोपी बाबा कृष्ण हरिदास ने उन्हें ठाकुरजी के दर्शन कराने के बहाने अंदर बुलाया। आरोप है कि बाबा ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। वहां मौजूद दीन दयाल दास महाराज ने आरोपी की इस हरकत को देख लिया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पाक्सो एक्ट की धारा 9 एम और 10 में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सौंपी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
