• Tue. May 12th, 2026

इस्कॉन भक्त के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन लोग पकड़े

ByVijay Singhal

May 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में इस्कॉन से जुड़े एक ब्रह्मचारी के अपहरण और उन्हें 12 दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पिछले 15 वर्षों से इस्कॉन देहरादून में सेवा दे रहे भक्त ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अपने ही एक पुराने साथी पर रंजिश के तहत वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मूलरूप से सादाबाद के समीप नगला पचौरी निवासी जयकिशन उपाध्याय उर्फ जगदीश प्रभु 24 अप्रैल की सुबह नगर की पंचकोसीय परिक्रमा कर रहे थे। आरोप है राधेश्याम आश्रम के समीप आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया और उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर किसी स्थान पर ले गए। आरोप है कि उन्हें 12 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहां उन्हें शारीरिक यातनाएं दी गईं और जान से मारने की धमकी देकर संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए। उनका आईफोन भी छीन लिया और 6 मई को उन्हें उनके पैतृक गांव के समीप सादाबाद क्षेत्र में छोड़ गए। पीड़ित ने इस्कॉन देहरादून के पूर्व प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उसे न सिर्फ अगवा किया बल्कि उसको यातनाएं दी। चार दिन गोवर्धन क्षेत्र में किसी स्थान पर रखा। पुलिस ने आरोपी तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस्कॉन वृंदावन के प्रवक्ता रविलोचन दास ने कहा है कि संस्था में सेवा देने वालों का रिकॉर्ड रहता है, फिलहाल इस व्यक्ति की सेवाओं के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि जांच में मामला पैसों के लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.