हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के विवाद में नया मोड़ आ गया है। सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापक और विद्यालय के अन्य अध्यापकों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। अध्यापिका के पति की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य अध्यापक व एक अन्य महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। फरह के गांव गडाया लतीफपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका पूनम पाराशर के पति रामनिवास ने बताया कि विगत 28 अप्रैल को विद्यालय में प्रधानाध्यापक और अन्य अध्यापकों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। 30 अप्रैल को एक महिला को बुलाकर पूनम से झगड़ा करवा दिया। 2 मई को जब वह मामले की जानकारी करने स्कूल गए तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। प्रभारी अध्यापक हरीसिंह, अध्यापक मनोज कुमार, अध्यापिका पुष्पलता और एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ दिन पूर्व इसी विवाद में प्रधानाध्यापक ने अध्यापिका उसके पति और देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
