हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर केएम विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। शिविर में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के मगोर्रा मंडल में होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे वर्ग की व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर में पंडालों के नाम महापुरुषों के नाम पर होंगे। शिक्षार्थियों को साधारण दौना-पत्तल में भोजन कराया जाएगा। पेयजल के लिए जगह-जगह मटके रखे जाएंगे। वर्ग प्रभारी यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त होगा। वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सभी कार्यकर्ता और व्यवस्थापक प्रमुख तैयारियां पूरी करें। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि वर्ग में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत-सशक्त भारत संकल्प को ध्यान में रखते हुए शिविर को पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। पानी पीने के लिए स्टील और कांच के गिलास, भोजन के लिए पत्तल-दोने और कपड़े के थैलों का उपयोग किया जाएगा। 16 मई को राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिविर का उद्घाटन होगा। दो दिवसीय शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
