• Tue. May 12th, 2026

संत प्रेमानंद ने नागालैंड के राज्यपाल को दी नामजप की सीख

ByVijay Singhal

May 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव दो दिन की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। आध्यात्म चर्चा की। संत ने उन्हें 24 घंटे में 24 मिनट नामजप करने की सीख दी और जीवन का यथार्थ बताया। राज्यपाल ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिरों के सेवायतों ने ठाकुरजी की पूजा अर्चना कराई और प्रसादी पटका, माला और भोग प्रदान किया। नंदकिशोर यादव श्रीहित राधाकेलिकुंज पहुंचे। संत प्रेमानंद महाराज ने आध्यात्म चर्चा के दौरान राज्यपाल को ठाकुरजी का नाम जप करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की लाखों वर्ष आयु होती थी। तब वह 10 हजार वर्ष तपस्या करते फिर गृहस्थ में जाते फिर संन्यास लेते लेकिन अब व्यक्ति की 70 से सौ वर्ष तक है। पुण्य जन्म के प्रताप से यह मानव देह मिला और भारत सरकार की उत्तम सेवा मिली है। अब आगे फिर हमारा जन्म भारत में हो, मनुष्य देह पाएं, समाज की सेवा और भगवान का आशीष प्राप्त करें। इसलिए नामजप करना चाहिए। क्यों कि ये शरीर, यह सुख, यह पद साथ नहीं होगी, सिर्फ व्यक्ति द्वारा किया गया शुभ और अशुभ कार्य ही आपके साथ होंगे। राज्यपाल ने श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं गोवर्धन के मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.