हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज तलहटी के दानघाटी मंदिर में एमएस बिट्टा पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गोवर्धन गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एमएस बिट्टा के मंदिर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दानघाटी मंदिर में माथा टेका और गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद एमएस बिट्टा ने देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
