हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आझई चौकी पुलिस द्वारा महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बोर्ड महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में गांव के प्रवेश द्वार पर लगाया गया था, जिसे पुलिस ने बिना किसी सूचना के गिरा दिया। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भरतिया गांव के ग्रामीणों ने एक स्वागत बोर्ड लगाया था, जिस पर महाराणा प्रताप और भगवान परशुराम के चित्र अंकित थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मना रहे थे, लेकिन तभी आझई चौकी पुलिस पहुंची और बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर महापुरुषों का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस की ओर से कहा गया है कि बोर्ड बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जिससे यातायात या अन्य व्यवस्थाओं में बाधा की स्थिति बन सकती थी। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और बोर्ड को दोबारा ससम्मान स्थापित करने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
