• Sun. Nov 29th, 2026

पिता गया था शादी में, गांव के युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Byvijay.singhal1233

May 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ नामजद ने बहला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थााने में नामजद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दो मई को एक गांव निवासी व्यक्ति आगरा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। आरोप है कि उसी रात 10 बजे गांव का ही युवक उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसला बाइक पर बिठा ले गया और गांव में टावर के पास बनी खाली कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी से लौटने के बाद पुत्री व पत्नी ने घटना के बारे में बताया। इस पर पिता युवक के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि अपनी पुत्री की शादी भविष्य में कहीं और कर दी तो अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.