• Sun. May 10th, 2026

लोक अदालत में 3.15 लाख के सापेक्ष 2.39 वादों का हुआ निस्तारण

ByVijay Singhal

May 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 3.15 लाख वादों के सापेक्ष 2.39 वादों का निस्तारण हो सका। इसमें प्रधान न्यायाधीश ने 16 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया है। जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें 239888 वादों का निस्तारण सुलह समझौतों के आधार पर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा 1 फौजदारी व 21 सिविल वादों का निस्तारण किया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण द्वारा 63 वादों का निस्तारण कर 8.22 करोड़ रुपये की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्षकारों को देने के आदेश किए। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही फौजदारी से संबंधित 32.04 हजार वादों का निस्तारण कर 5.92 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला। चेक बाउंस के 48 वादों का निस्तारण कर 1.96 करोड़ रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश दिए। इसी तरह विभिन्न बैंकों, मोबाइल कंपनियों के 1102 वादों का निस्तारण कर 6.02 करोड़ रुपये वसूले। साथ ही जिला जेल में में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित ठाकुरजी की पोशाक, मुकुट, हथकरघा की साड़ियां आदि उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण राजेश चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.