हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डा0भीमराव अम्बेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव पर शोभायात्रा एंव संगोष्ठी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेर सिंह मैनेजर साहब ने की। तथा संचालन डा प्रवीण भास्कर एडवोकेट जी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राजीव गाँधी पंचायती राज कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने किया। वक्ताओं की कड़ी में 0डा0 जसराम जी ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सर्व समाज के उत्थान हेतु बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। इनके अलावा श्री किशोर कुमार बौद्ध जी, मोती सिंह जी, चौधरी मानवेन्द्र सिंह पांडव जी प्रदेश अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज (कांग्रेस ), डा0 अशोक अग्रवाल, वीरेंद्र यादव जी, डी के राहुल एडवोकेट जी, दिगम्बर सिंह जी, और भरत सिंह जी ने अपने अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर काफ़ी लोग मौजूद थे।
7455095736
