• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा के गोवर्धन चौराहा पर ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

Byvijay.singhal1233

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर के निकट बाइक सवार दो कारीगर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक भाग गया, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वृंदावन के बाराघाट निवासी जयकृष्ण उर्फ निक्की और गोरा नगर निवासी रवि सैनी हलवाई और कैटरिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कैटरिंग का पेमेंट लेने के लिए निकले थे। जैसी ही उनकी बाइक गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रवि के पिता प्रदीप सैनी ने बताया उनकी पुत्रवधू गर्भवती है। अपने पति के निधन की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.