हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देर रात पानीगांव के नए पुल पर हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के सीने में गोली मार दी। इससे उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पहले उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं। सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस अस्पताल पहुंच परिजन से जानकारी जुटा रही है।
वृंदावन के व्यासघेरा निवासी पम्मी गोस्वामी भाजपा नेता हैं। उनके पिता की कोरोना में मौत हो चुकी है। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर पानीगांव पुल से वृंदावन अपने घर आ रहे थे। अचानक उन्हें पानीगांव पुल पर हमलावरों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बदमाशों ने उनसे पहले गाली गलाैज की और फिर गोली मार दी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने तक भी होश में थे। यहां उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कैसे भी मुझे बचा लेना। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुल पर आधा दर्जन लोग उसे घेरकर गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया पुलिस को जानकारी मिली है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली मारी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
