• Fri. May 8th, 2026

जीएसटी ट्रिब्यूनल और अपील प्रक्रियाओं की बारीकियों पर किया मंथन

ByVijay Singhal

May 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की मथुरा शाखा द्वारा जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल एवं नवीनतम संशोधन विषय पर डेंपियर नगर स्थित एक होटल में कार्यशाला हुई। इसमें जीएसटी कानून की जटिल प्रक्रियाओं, अपील व्यवस्था और असेसमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता गौरव अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं बल्कि लगातार विकसित होने वाली व्यवस्था है। इसे सही ढंग से समझने के लिए गहन विश्लेषण और तकनीकी विशेषज्ञता आवश्यक है। उन्होंने जीएसटी ट्रिब्यूनल, अपील और असेसमेंट की बारीकियों पर जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि केंद्रीय परिषद सदस्य अनुज गोयल ने पेशेवर उत्कृष्टता और निरंतर ज्ञानवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल संबंधी कार्यों के लिए जिस विशेष कौशल की आवश्यकता होती है, वह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पास उपलब्ध है। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कुलदीप अरोड़ा एवं अश्विनी खंडेलवाल ने की। संचालन धर्मेंद्र गोयल ने किया। इस दौरान शाखा चेयरमैन लोकेश वार्ष्णेय, वाइस चेयरमैन राहुल गर्ग, ट्रेजरर प्रवीण अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, संजीव अग्रवाल, एमएल चतुर्वेदी, अंकित अग्रवाल, आशुतोष गौतम, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.