हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मार्गों पर 50 नई ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार ने मथुरा के लिए इन बसों का आवंटन किया है। इनमें एक एसी ई बस की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इन बसों के संचालन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
त्योहारों, सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान ब्रज मंडल में बढ़ने वाली भीड़ के समय ये बसें उपयोगी साबित होंगी। इन बसों के लिए जनपद में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह का चयन कर जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। जब तक चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं हो जाता है तब तक इन बसों का संचालन वृंदावन स्थित चार्जिंग डिपो से ही किया जाएगा। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विसेज जल्द ही ऐसी योजना तैयार करा है जिसमें इन सिटी बसों को शहर की सीमा में चलाया जा सके, साथ ही उप नगरीय बस सेवा का भी संचालन हो सके। अभी तक 44 ई बसों का संचालन शहर के साथ गोवर्धन, बरसाना, जन्मभूमि और रेलवे स्टेशन के लिए किया जा रहा है। नई ई-बसों के जरिए शहर में प्रदूषण कम करने के साथ ही आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक सीटों जैसी सुविधाएं हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
