हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण लोक सोसायटी में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नेशनल हाईवे किनारे स्थित पॉश सोसायटी में दूषित पानी पीने से बच्चे और बुजुर्गों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। उधर, सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और टीम को मौके पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार, सोसायटी में रहने वाले लोगों को अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल प्रभारी राकेश सिकरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों की जांच की। गंभीर मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां दी गईं। राकेश सिकरवार ने बताया कि यह एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण हैं। मरीजों को दवाएं वितरित की गई हैं। अगले बृहस्पतिवार को फिर से टीम जांच के लिए जाएगी। विभाग फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उधर, लोगों की तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने पानी की टंकियों की जांच की, तो वे हैरात रह गए। आरोप है कि टंकियों में कीड़े और काई जमी हुई थी। स्थानीय लोगों ने सोसायटी के अध्यक्ष और सेक्रेटरी पर आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन टंकियों की सफाई नहीं कराई गई। सोसायटी वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. गोपाल गर्ग ने बताया कि संक्रमण के कारणों की जांच की जा रही है और पानी के नमूने लिए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
