• Thu. May 7th, 2026

एआई आधारित कैमरों की नजर से अब बच नहीं पाएंगे अपराधी

ByVijay Singhal

May 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग आधुनिक सिस्टम विकसित कर रहा है। मथुरा-वृंदावन के प्रवेश मार्गों सहित 70 स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) से लैस एआई आधारित 280 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस लाइन में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लाइव निगरानी व सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। एएनपीआर प्रणाली न केवल यातायात प्रबंधन को सुगम बनाएगी, अपराधियों तक पहुंचने में मदद करेगी। यह 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़ने और उनका रिकॉर्ड रखने में सक्षम है। चोरी या संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सॉफ्टवेयर अलर्ट देकर ब्लैक लिस्ट में डाल लेता है। मथुरा-वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस लाइन स्थित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से जिलेभर के हर प्रवेश मार्ग पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वैकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 1.23 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। एडीजी ने बताया कि इस प्रणाली से अपराध घटेगा और यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। शुभारंभ के दौरान डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत और सीओ सिटी आशना चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.