हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर गो-संवर्धन और निराश्रित गोवंश संरक्षण पर जोर दिया। गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नैपियर व मुरिंगा घास का प्लांटेशन करके चारा उगाने पर जोर दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में धर्मपाल सिंह ने गोवंश नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान सीमन की कीमत 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की घोषणा की। निर्देश दिए कि एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम बनाकर गोचर और चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे, गोबर से बायो गैस, गमले, जैविक खाद, पेंट, साबुन, फेसवॉश और गो-मूत्र से पंचगव्य जैसे उत्पाद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में धर्मपाल सिंह ने गोवंश नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान सीमन की कीमत 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की घोषणा की। निर्देश दिए कि एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम बनाकर गोचर और चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे, गोबर से बायो गैस, गमले, जैविक खाद, पेंट, साबुन, फेसवॉश और गो-मूत्र से पंचगव्य जैसे उत्पाद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
