• Tue. May 5th, 2026

मथुरा में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप:घर छोड़कर दिल्ली भाग रही थी, ऑटो वाला होटल ले गया, दो दोस्तों संग किया दुष्कर्म

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। दो नाबालिग लड़कियों को ले जाने के बहाने ऑटो चालक मथुरा के धौली प्याऊ स्थित होटल में ले गया। यहां चालक और उसके दो साथियों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और फिर धमकाते हुए मथुरा जंक्शन पर छोड़ दिया। दो दिन बाद घर पहुंचीं लड़कियों ने पिता को आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपी सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है।अद्धा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी मजदूर की 17 वर्षीय एवं 15 वर्षीय दो बेटियां 30 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में भोजन करने गई थीं। वहां से लापता होने पर पिता ने एक अप्रैल को उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आश्रम के सामने से डेंपियर नगर के नया नगला निवासी ऑटो चालक समीर लड़कियों को ऑटो में बैठाकर मथुरा ले जाने के बहाने नगर की सड़कों पर घुमाता रहा। इस बीच ऑटो चालक ने धौली प्याऊ स्थित होटल में कार्य करने वाले मयूर विहार निवासी शिवा को फोन कर कमरा बुक किया। चालक दोनों लड़कियों को लेकर होटल पहुंचा। यहां शिवा की कॉल पर उसका एक और दोस्त नया नगला, डेंपियर नगर निवासी कृष्णा भी पहुंच गया। तीनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और मथुरा जंक्शन पर छोड़ दिया। इधर लड़कियां पहले से ही वृंदावन के मारुति नगर निवासी रूपेश के संपर्क में थीं। उसने ही लड़कियों को दिल्ली स्थित अपने भाई के कमरे पर पहुंचने को कहा था। इसी पर लड़कियां आश्रम में भोजन कर दिल्ली जाने के लिए मथुरा आ रही थीं। लड़कियां जब दिल्ली पहुंचीं तो रूपेश के भाई को अहसास हुआ कि वे घर से भागकर आईं हैं तो उन्होंने एक हजार रुपये देकर दोनों को वृंदावन लौटने को कहा। लड़कियां दो अप्रैल को अपने घर पहुंचीं और पिता को आपबीती सुनाई। पुलिस ने  ऑटो चालक सहित चारों आरोपियों को कैलाश नगर के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि लड़कियों को जांच के बाद उनके परिजन को सौंप दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.